Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

DD Bar Murder Case: डीडी बार हत्याकांड में नया खुलासा, मैनेजर का दावा- संचालक के बेटे ने कहा था, "दोनों को सबक सिखाना होगा"

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के चर्चित DD Bar हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक नया सुराग मिला है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बार मैनेजर विजय महानंद ने घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां देने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मैनेजर ने घटना वाली रात हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।

विवाद के बाद फोन कॉल और कथित बातचीत की जांच
पुलिस को दिए बयान में विजय महानंद ने बताया कि घटना वाली रात विवाद होने के बाद उसने बार संचालक नीरज सिंह को फोन किया था। मैनेजर के अनुसार, फोन कथित तौर पर नीरज सिंह के बेटे ने उठाया था और बातचीत के दौरान कहा गया कि "दोनों का मन बढ़ गया है, अब सबक सिखाना होगा।" हालांकि, पुलिस इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है और कॉल डिटेल, मोबाइल रिकॉर्ड समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों से पूरे घटनाक्रम का मिलान किया जा रहा है।

राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाए गए नीरज सिंह
DD Bar संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें एमजीएम थाना में रखा गया है, जहां पुलिस अधिकारी घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
इस मामले में अब तक बार मैनेजर विजय महानंद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि DD Bar में हुई घटना पहले से तय साजिश थी या फिर विवाद के बाद अचानक हिंसा भड़की। जांच टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल DD Bar हत्याकांड की जांच कई अहम सवालों के बीच आगे बढ़ रही है। नीरज सिंह से पूछताछ और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !