Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Koderma Crime News: कोडरमा में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ

Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र के वृंदा गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना उस वक्त हुई, जब गृहस्वामी अपने परिवार के साथ बाजार गए हुए थे। वापस लौटने के बाद घर की हालत देखकर परिवार के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, वृंदा गांव निवासी गुरु प्रसाद साहू रविवार रात करीब 8 बजे अपने परिवार के साथ झुमरीतिलैया बाजार गए थे। करीब तीन घंटे बाद जब वे रात 11 बजे घर वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। आशंका होने पर जब वे अंदर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
गृहस्वामी ने जांच की तो पता चला कि घर से करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और लगभग एक लाख रुपये नकद गायब हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान हो सके।

सूना घर देखकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरों ने परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !