Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News : लैंड स्कैम केस में 23 जुलाई को आरोप तय करने पर होगी सुनवाई, हेमंत सोरेन समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Ranchi News : 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 23 जुलाई को आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई होगी। पीएमएलए की विशेष अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को 23 जुलाई को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।


इस मामले में हेमंत सोरेन के अलावा बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की तथा कई जमीन कारोबारी भी आरोपी हैं। अदालत अब आरोप तय करने के प्रश्न पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब आरोप तय करने की प्रक्रिया

इस कथित जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई चरणों में छापेमारी की थी। जांच के दौरान जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह और अन्य लोगों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई थी। ईडी ने जांच के दौरान कई दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने का दावा किया था।

मामले में हेमंत सोरेन समेत सभी आरोपियों को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है। जांच पूरी होने के बाद ईडी ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। अब 23 जुलाई को विशेष अदालत इस चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई करेगी। अदालत के निर्देश के अनुसार सभी आरोपियों को उस दिन व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहना होगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !