Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Bokaro News: बोकारो में बड़ा हादसा टला, सेक्टर-6D में जर्जर सीढ़ी की रेलिंग ढही, ऊपरी मंजिल पर फंसे मासूम बच्चों समेत दो परिवार

Bokaro News: बोकारो में सेक्टर-6D स्थित शिव मंदिर के समीप आवास संख्या 2358 से 2366 तक के ब्लॉक में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऊपरी मंजिल की सीढ़ी की जर्जर रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जबकि सीढ़ियों का फर्श भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। घटना के बाद ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दो परिवार छोटे-छोटे बच्चों के साथ फंस गए और डर के कारण नीचे नहीं उतर सके।


5 साल बाद फिर टूटी रेलिंग, बीएसएल की लापरवाही पर उठे सवाल

आवास में रहने वाले दीपक कुमार सिंह ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी तरह की स्थिति बनी थी, जिसके बाद बीएसएल प्रबंधन ने मरम्मत कराई थी। उन्होंने बताया कि इस बार भी अचानक तेज आवाज सुनाई दी और बाहर निकलकर देखा तो पूरी रेलिंग नीचे गिर चुकी थी। वहीं ऊपरी मंजिल पर फंसी आशा शर्मा ने बताया कि जर्जर सीढ़ियों के कारण परिवारों में दहशत है और घटना के काफी देर बाद तक बीएसएल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने इसे बीएसएल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताते हुए क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की तत्काल मरम्मत, जर्जर आवासों का सर्वे और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !