Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

BREAKING : भाजपा नेता नीरज सिंह का मेडिकल, कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड की तैयारी

BREAKING : चर्चित डीडी बार एंड कैफे हत्याकांड में गिरफ्तार भाजपा नेता और बार संचालक नीरज सिंह को बुधवार को पुलिस मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सीय परीक्षण पूरा होने के बाद उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी की गई।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, अदालत में नीरज सिंह की पुलिस रिमांड की अर्जी दाखिल की जाएगी। यदि अदालत से अनुमति मिलती है तो हत्या की साजिश, घटना से पहले और बाद की गतिविधियों तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। जांच टीम की योजना मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा और नीरज सिंह से आमने-सामने पूछताछ करने की भी है, ताकि हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

27 जून को हुई थी हिमांशु सिंह की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर करणी सेना के जिला युवा अध्यक्ष हिमांशु सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे घटनाक्रम और कथित साजिश की तह तक पहुंचने की तैयारी में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !