Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News : तकनीकी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त मौका

Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने तकनीकी एवं विशेष योग्यता आधारित स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTGLCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से चूक गए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के साथ अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा निर्धारित अवधि में आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करने का भी अवसर मिलेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय तक इंतजार न करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

611 नियमित पदों पर होगी भर्ती, विभिन्न तकनीकी पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

यह भर्ती अभियान झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में 611 नियमित पदों के साथ बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती के तहत ऑडिटर, ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक/जूनियर सांख्यिकी सहायक, डेयरी तकनीकी पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, जूनियर वैज्ञानिक सहायक, वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल से जुड़े पदों सहित विभिन्न तकनीकी पद शामिल हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य जांच लें। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अद्यतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !