Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Khunti News : खूंटी में SIR ड्यूटी से लौट रहे रोजगार सेवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Khunti News : खूंटी प्रखंड में कार्यरत रोजगार सेवक अजय महतो की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खूंटी-भंडरा मार्ग पर बेलाहाथी पुल के पास सड़क किनारे मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, अजय महतो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुरही पंचायत में सरकारी कार्य पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलाहाथी पुल के पास वह गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चेहरे पर निशान को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अजय महतो के चेहरे और मुंह के पास मौजूद निशान सड़क हादसे की बजाय गोली लगने जैसा प्रतीत होता है। परिजनों का यह भी दावा है कि शरीर पर अन्य गंभीर चोटों के निशान नहीं मिले हैं।

घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !