Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

BREAKING : रांची में बुढ़मू के अंचल अधिकारी एसीबी की हिरासत में, भूमि से जुड़े मामले में पूछताछ

BREAKING : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सचिदानंद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसीबी की टीम उनसे एक भूमि से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मामला किस प्रकरण से संबंधित है।


जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी को हिरासत में लेने से पहले एसीबी ने बुढ़मू अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि उसी के बयान के आधार पर सीओ सचिदानंद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच से संतुष्ट नहीं होने पर हो सकती है गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, एसीबी की टीम अंचल अधिकारी के साथ दो अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूरा मामला भूमि संबंधी अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसीबी की जांच जारी है। यदि पूछताछ के दौरान मिले जवाबों से एजेंसी संतुष्ट नहीं होती है या पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं, तो अंचल अधिकारी की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !