Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Ranchi News : झारखंड में 7304 सहायक आचार्य पदों पर होगी नियुक्ति, सरकार ने JSSC को भेजी अधियाचना

Ranchi News : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (पारा कोटि) के 7304 पदों पर सीधी और बैकलॉग नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है। अधियाचना मिलने के बाद अब आयोग जल्द भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी कर सकता है।


सरकार की ओर से भेजी गई अधियाचना के अनुसार नियुक्तियां चार श्रेणियों में की जाएंगी। इनमें सहायक आचार्य (इंटर प्रशिक्षित) के 1909 पदों पर सीधी भर्ती और 847 पदों पर बैकलॉग भर्ती होगी। वहीं सहायक आचार्य (स्नातक प्रशिक्षित) के 4197 पदों पर सीधी नियुक्ति तथा 351 पदों पर बैकलॉग नियुक्ति की जाएगी। इस तरह कुल 7304 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

नियमावली और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप होगी नियुक्ति प्रक्रिया

सरकार ने अधियाचना के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित रोस्टर की छायाप्रति और संबंधित नियमावलियों की प्रतियां भी आयोग को उपलब्ध कराई हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2022 (समय-समय पर यथासंशोधित) के प्रावधानों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया SLP (C) No. 4881/2023 (सुनील कुमार यादव एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) में पारित आदेशों के अधीन संचालित होगी। अब अधियाचना प्राप्त होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !