Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल काटकर कबाड़ में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर थाना पुलिस ने 23 जून 2026 को शिरीष भट्टा के समीप हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन गोप के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घर के बाहर से चोरी की थी बाइक
थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिमा सरदार की शिकायत पर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पूर्णिमा सरदार के घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद उसने बाइक को तीन दिनों तक अपने घर में छिपाकर रखा। बाद में एक स्क्रैप ठेला चालक की मदद से बाइक को कटवाकर कबाड़ में बदल दिया और करीब दो हजार रुपये में एक स्क्रैप कारोबारी को बेच दिया। पुलिस के अनुसार, स्क्रैप कारोबारी ने बाद में बाइक के कटे हुए हिस्सों को जुगसलाई में बेच दिया।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !