Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना की सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य आरोपी ओम प्रकाश (38 वर्ष) और उसका साथी जितेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें बरामद कर ली हैं.
डायल 112 की सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस
घटना की शुरुआत बीते बुधवार रात करीब 01:00 बजे हुई, जब डायल 112 के माध्यम से एमजीएम थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सिमुलडांगा गांव के पास सड़क किनारे एक महिला अत्यंत गंभीर और अचेत स्थिति में पड़ी हुई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी और पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एमजीएम थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घायल पीड़िता को रेस्क्यू कर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
शराब पिलाकर बेरहमी से मारपीट और जबरदस्ती
अस्पताल में दर्ज कराए गए फर्दबयान में पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 06:00 बजे आरोपी ओम प्रकाश और छोटू शर्मा उसे एक अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठाकर डिमना चौक से डिमना लेक स्थित मिर्जाडीह हाट की ओर ले गए थे. वहां उन्होंने महिला को जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया. इसके बाद आरोपी उसे दोबारा डिमना चौक लाए, जहां ओम प्रकाश ने फिर से शराब खरीदी और रात करीब 08:30 बजे भिलाई पहाड़ी और सिमुलडांगा के बीच रूपाईडांगा मैदान के पास एक सूनसान झाड़ी वाले स्थान पर ले गए. वहां दोनों अभियुक्तों ने खुद भी शराब पी और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
महिला ने किया विरोध, चेहरे पर आए चोट के निशान
पीड़िता ने अपराधियों का कड़ा विरोध किया, जिसके कारण गुस्साए आरोपियों ने उसके साथ दोबारा बेरहमी से मारपीट की. इस हिंसा के कारण महिला के मुंह और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बांह और पीठ भी पूरी तरह छिल गई है. महिला द्वारा किए गए बचाव के संघर्ष के दौरान मुख्य आरोपी ओम प्रकाश के चेहरे पर नाखून के गहरे निशान भी बन गए, जो पुलिस के लिए एक बड़ा भौतिक साक्ष्य बना. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत और कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज