Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के अस्थायी व्याख्याताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल सेवा से नहीं हटाया जाएगा

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के अस्थायी व्याख्याताओं को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक याचिकाकर्ताओं को सेवा से नहीं हटाया जाएगा।


Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के अस्थायी व्याख्याताओं को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक याचिकाकर्ताओं को सेवा से नहीं हटाया जाएगा।

यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने त्रिभुवन कुमार साही और एक अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम आवेदन दाखिल कर अनुरोध किया था कि मुख्य रिट याचिका पर अंतिम निर्णय आने तक उन्हें सेवा से अलग नहीं किया जाए।

अगस्त 2026 में होगी अगली सुनवाई

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता श्रेष्ठ गौतम ने अदालत में पक्ष रखा। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम आवेदन स्वीकार करते हुए मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।

अदालत ने स्पष्ट किया कि मुख्य याचिका पर अंतिम निर्णय होने तक याचिकाकर्ताओं की सेवा जारी रहेगी। मामले की अगली सुनवाई अगस्त 2026 में निर्धारित की गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !