Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Tata Steel West Bokaro: Tata Steel की नई पहल, वेस्ट बोकारो में पहली बार शुरू हुई हाइड्रोसीडिंग तकनीक

Tata Steel West Bokaro: खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के 125वें स्थापना वर्ष के अवसर पर टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने विशेष पौधरोपण अभियान चलाया. इस दौरान 120 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए. साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए पहली बार हाइड्रोसीडिंग तकनीक की शुरुआत भी की गई.
120 से ज्यादा फलदार पौधों का किया गया रोपण
सर दोराबजी टाटा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में आम, अमरूद और बेल समेत 120 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए. अभियान में डीजीएमएस के उप महानिदेशक श्याम सुंदर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ टाटा स्टील के जनरल मैनेजर (कोल) संजय राजोरिया, जनरल मैनेजर वेस्ट बोकारो (डेजिग्नेट) मुकेश रंजन और डीजीएमएस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

वेस्ट बोकारो में पहली बार हाइड्रोसीडिंग तकनीक की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने हाइड्रोसीडिंग मशीन का उद्घाटन किया. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया जाएगा. हाइड्रोसीडिंग के जरिए खनन से प्रभावित क्षेत्रों, ओवरबर्डन डंप, ढलानों और अस्थिर जमीन पर तेजी से हरियाली विकसित की जा सकती है.

सतत खनन और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
इस तकनीक में बीज, पानी, मल्च, उर्वरक और अन्य पोषक तत्वों के मिश्रण का छिड़काव किया जाता है, जिससे पौधों का तेजी से विकास होता है और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलती है. टाटा स्टील का मानना है कि हाइड्रोसीडिंग तकनीक से पारिस्थितिक पुनर्स्थापन को बढ़ावा मिलेगा और सतत खनन की दिशा में कंपनी के प्रयास और मजबूत होंगे. कार्यक्रम में टाटा स्टील के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !