Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

ED Ranchi Land Seizure: रांची में जमीन कारोबारी की 66 एकड़ जमीन ED ने जब्त की, कीमत 85 करोड़ रुपये

ED Ranchi Land Seizure: प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की करीब 66 एकड़ जमीन जब्त कर ली है. ईडी के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 85 करोड़ रुपये है.

कांके और नगड़ी अंचल की जमीन पर कार्रवाई
ईडी की कार्रवाई रांची के कांके और नगड़ी अंचल में स्थित जमीन से जुड़ी है. जांच एजेंसी के मुताबिक, करीब 66 एकड़ जमीन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री और स्वामित्व से जुड़े दावे किए गए.

कुछ जमीन की हो चुकी है बिक्री
जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित जमीन का एक हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका है. वहीं, शेष जमीन की खरीद-बिक्री पूरी नहीं हो सकी थी. अब ईडी ने इस पूरी जमीन को जब्त कर लिया है.



पहले दाखिल हो चुका है आरोप पत्र
ईडी इस मामले में कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. एजेंसी ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों, लेनदेन और कथित फर्जीवाड़े की जांच के बाद यह कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !