Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Khunti Crime News: खूंटी में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी, प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद की जांच

Khunti Crime News: खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में एक युवक और महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान सागर पाहन और रंदाय टूटी के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं.

प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी. शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद के बाद दोनों के कथित तौर पर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

पति के घर लौटने के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता था. हाल ही में उसके घर लौटने के बाद परिवार में विवाद हुआ था. इसके बाद युवक और महिला के शव मिलने की सूचना सामने आई. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम और पारिवारिक विवाद से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है.



पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
घटना की सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !