Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Khunti News: खूंटी में तजना नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, मृतकों की पहचान के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

Khunti News: खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र निवासी नेहा कुमारी और उनके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।


फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, आशंका है कि दोनों की हत्या पुल के ऊपर की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है।

लापता होने के बाद नदी किनारे मिले दोनों के शव
परिजनों ने बताया कि नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। शादी में शामिल होने के लिए नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव जा रही थीं। इसी दौरान दोनों रास्ते में लापता हो गए, जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी।

घटनास्थल से मिले शादी के निमंत्रण कार्ड की मदद से पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !