Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

JPSC Exam Calendar 2026: JPSC ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, 25 जुलाई से शुरू होगी संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा

JPSC Exam Calendar 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा, सिविल जज, सहायक लोक अभियोजक, फैक्ट्री इंस्पेक्टर और प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

25 जुलाई से होगी संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा
जेपीएससी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा रेगुलर 2025 का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को किया जाएगा. संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा बैकलॉग 2023 की परीक्षा 1, 2 और 3 अगस्त को होगी. इसके बाद बैकलॉग 2025 की मुख्य परीक्षा 8, 9 और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी.

सितंबर में सिविल जज और एपीपी की परीक्षा
सिविल जज जूनियर डिवीजन की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी. सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग परीक्षा 8 सितंबर से 12 सितंबर तक चलेगी. वहीं सहायक लोक अभियोजक रेगुलर परीक्षा का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक प्रस्तावित है.

फैक्ट्री इंस्पेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर और बॉयलर इंस्पेक्टर की तिथि तय
जेपीएससी ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए 11 और 12 सितंबर की तिथि तय की है. प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा 19 और 20 सितंबर को होगी. बॉयलर इंस्पेक्टर की परीक्षा 26 और 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं के लिए विस्तृत निर्देश और प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.



परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है कार्यक्रम
जेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर है. अपरिहार्य परिस्थितियों में किसी भी परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों के लिए जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !