Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Himachal Rain Alert: हिमाचल में नहीं थम रही बारिश की तबाही, 15 की मौत, कई जिले बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित

Himachal Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. राज्य के कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई सड़कें, पुल, बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
बाढ़ और बादल फटने से बढ़ा नुकसान
किन्नौर के लिप्पा क्षेत्र में तेज बारिश के बाद पेजर नाले में आई बाढ़ से गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फीट लंबा बेली ब्रिज पानी में डूब गया. वहीं कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 10 छोटे पुल बह गए. इससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

भूस्खलन से सड़कें बाधित, स्कूल भी बंद
शिमला में लगातार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं. विकासनगर में दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि टूटू इलाके में पेड़ गिरने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. खराब मौसम को देखते हुए शिमला समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक 75 सड़कें बंद हैं, 29 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हैं और पेयजल आपूर्ति की पांच योजनाएं प्रभावित हुई हैं.

अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. लोगों को नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी ढलानों से दूर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !