Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Jamshedpur News : जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Jamshedpur News : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जन शिकायत निवारण दिवस में दबंगों द्वारा घर पर तालाबंदी, लंबित पेंशन भुगतान, वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी, मानदेय भुगतान, दाखिल-खारिज, दुकान आवंटन, शौचालय निर्माण सहित व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों के आवेदन और ज्ञापन प्राप्त हुए।

आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता के साथ अग्रसारित आवेदनों पर कार्रवाई करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !