Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

West Bengal News: सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, कोलकाता पुलिस के दो डीसी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से जुड़ी विवादित पोस्ट साझा करने के आरोप में दोनों उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
किन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई और क्या हैं आरोप
पुलिस मुख्यालय लालबाजार के सूत्रों के अनुसार नॉर्थ 3 के उपायुक्त विधान साहा और पोर्ट 2 के उपायुक्त पार्थ प्रतिम दास को निलंबित किया गया है. आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से जुड़ी कथित विवादित सामग्री साझा की थी. जानकारी के मुताबिक पार्थ प्रतिम दास ने सरकार और मुख्यमंत्री के विरोध से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था, जबकि विधान साहा पर भी इसी तरह की सामग्री प्रसारित करने का आरोप है. प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने के बाद विभाग ने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी.


सोशल मीडिया को लेकर पहले ही जारी हो चुका था निर्देश
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले कोलकाता के पुलिस आयुक्त सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट परामर्श जारी कर चुके थे. अधिकारियों को सरकार, प्रशासन और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों पर कोई भी सामग्री साझा करते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे. परामर्श में यह भी कहा गया था कि भ्रामक या विवादित पोस्ट से लोगों में भ्रम फैल सकता है और पुलिस विभाग की निष्पक्षता व विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है. फिलहाल विभाग ने मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !