Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

AICC Observer: कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को दी बड़ी जिम्मेदारी, कर्नाटक में जिला अध्यक्ष चयन के लिए बने ऑब्जर्वर

AICC Observer: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें कर्नाटक के मैसूर रूरल जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए विशेष ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया है.

संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा
राजेश ठाकुर को संगठनात्मक मामलों में उनके अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाना जाता है. इससे पहले भी वह देश के पांच राज्यों में कांग्रेस के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. इसी अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नया दायित्व सौंपा है.



जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !