Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Chandil Crime News: चांडिल बाजार से चोरी हुई बाइक बरामद, सिदगोड़ा के दो चोर गिरफ्तार

Chandil: चांडिल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाजार क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को धर-दबोचा है, जिन्हें कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बाजार से गायब हुई थी मोटरसाइकिल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता मिलन प्रामाणिक की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH05BT1692) बीते दिनों चांडिल बाजार से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर चांडिल थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ चोरी गई मोटरसाइकिल को ढूंढ निकाला, बल्कि वारदात में शामिल अपराधियों को भी दबोच लिया।



जमशेदपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस की छानबीन और छापेमारी के दौरान इस चोरी में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदन बागती उर्फ चंदू बागती और शिवा सरदार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह दोनों आरोपी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बागुन्हातु, डी ब्लॉक (रोड नंबर 07) के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !