Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Vietnam ‍Boat Accident : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, बचाव अभियान तेज, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Vietnam ‍Boat Accident : वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया. हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है.
समुद्र में जारी है तलाश, हर अपडेट पर नजर रख रहा भारतीय दूतावास
दूतावास के मुताबिक हादसे के कारणों और इसमें प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक जानकारी जुटाई जा रही है. बचाव दल लगातार समुद्र में खोज अभियान चला रहे हैं. स्थिति पर नजर रखने के लिए हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में चौबीसों घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. भारतीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर प्रभावित नागरिकों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रभावित परिवारों के लिए हेल्पलाइन जारी, राहत कार्य जारी
भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 हैं. वहीं हनोई स्थित भारतीय दूतावास के नियंत्रण कक्ष के लिए +84 91 308 9165 नंबर जारी किया गया है. दूतावास ने जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव अभियान के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !