Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Dhanbad News : धनबाद में बीसीसीएल बचाओ अभियान का ऐलान, मानहानि केस पर हंजलाबीन हक का विरोध प्रदर्शन का संकेत

Dhanbad News : कोयलांचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष हंजलाबीन हक ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बीसीसीएल के सीएमडी द्वारा दायर 10 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही रणधीर वर्मा चौक पर बीसीसीएल बचाओ, धनबाद बचाओ संकल्प सभा आयोजित की जाएगी, जहां शहरवासियों से पुराने सिक्के और रुपये भिक्षा के रूप में एकत्र कर प्रतीकात्मक तौर पर सीएमडी को सौंपे जाएंगे।


हंजलाबीन हक ने कहा कि उनके खिलाफ बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने 10 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। उनका कहना था कि उनके पास इतनी आर्थिक क्षमता नहीं है कि वे इतनी बड़ी राशि चुका सकें, इसलिए वे जनता से प्रतीकात्मक सहयोग मांगेंगे।

बीसीसीएल और धनबाद को बचाना ही उद्देश्य

प्रेस वार्ता के दौरान हंजलाबीन हक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति की मानहानि करना नहीं, बल्कि बीसीसीएल और धनबाद के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल में कोयला चोरी और भ्रष्टाचार गंभीर समस्या है और वे लंबे समय से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई होती है या उन्हें जेल भी जाना पड़े, तब भी वे बीसीसीएल और कोयलांचल के हितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि धनबाद की पहचान बीसीसीएल से जुड़ी है और कंपनी के कमजोर होने का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ेगा। इसी उद्देश्य से जल्द ही बीसीसीएल बचाओ, धनबाद बचाओ संकल्प सभा आयोजित की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !