Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Chatra News: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गे बिहार से गिरफ्तार

Chatra News: चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात प्रिंस खान गैंग के दो अहम सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिण्डरा निवासी प्रेमचंद सिंह से रंगदारी और फिरौती मांगने के मामले में यह कार्रवाई की गई। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहार के भोजपुर से मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को दबोचा। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरोह के लिए आर्थिक लेन-देन, रेकी और शूटरों तक पैसे पहुंचाने का काम करते थे।


मोबाइल और दस्तावेजों से हवाला नेटवर्क व विदेशी फंडिंग के मिले अहम सुराग

गिरफ्तार आरोपियों के पास से वीवो का एक मोबाइल फोन और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच में मोबाइल से प्रिंस खान गिरोह के शूटरों और सहयोगियों के बीच हवाला नेटवर्क तथा विदेश से आर्थिक लेन-देन के अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इन सुरागों के आधार पर गिरोह की फंडिंग और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।


दो आरोपी जेल भेजे गए, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि सद्दाब अंसारी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ व गोविंदपुर थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। इस केस में पुलिस पहले ही अमन खान, मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद नाजिम और कृष कुमार सिंह उर्फ आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों नए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !