Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jamshedpur News: डिमना में पाइपलाइन बिछाने के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से मजदुर की गई जान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में शनिवार को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. काम के दौरान शाम करीब साढ़े 4 बजे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान चेतन यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक गिरिडीह के बिरनी प्रखंड का रहने वाला था. हादसे के बाद साथी मजदूरों ने उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के सामने श्री मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के पास पेयजल (PHD) पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था. इसी दौरान चेतन यादव पाइपलाइन का काम कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास में पानी निकालने के लिए मोटर चल रही थी. इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े.

बचाने पहुंचे साथी को भी लगा करंट
घटना के समय मौजूद मजदूर अर्जुन यादव ने बताया कि वह दूसरी ओर काम कर रहा था. चेतन यादव को गिरते देख वह उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन उसे भी करंट का झटका लगा. इसके बाद बिजली की लाइन काटी गई. 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
साथियों ने पहले वाहन की व्यवस्था करने की कोशिश की. इसी बीच मजदूर पवन कुमार ने स्कूटी से चेतन यादव को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने चेतन यादव को मृत घोषित कर दिया.



जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती तौर पर करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा बिजली के खुले संपर्क, मोटर या अन्य तकनीकी कारणों से हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !