Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण अभियान तेज, 69 अपराधियों पर CCA के तहत हुई कार्रवाई

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सीसीए के तहत बड़ी कार्रवाई की है. जिले में कुल 69 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

23 अपराधी निरुद्ध

पुलिस अभियान के दौरान 23 अपराधियों को निरुद्ध किया गया है. इनके खिलाफ कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है.

30 अपराधियों को किया गया तड़ीपार
जिले में सक्रिय 30 अपराधियों को तड़ीपार किया गया है, ताकि उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे.

16 अपराधियों की थाना हाजिरी
इसके अलावा 16 अपराधियों की थाना हाजिरी सुनिश्चित की गई है. पुलिस इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है.

अपराधियों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !