Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jamshedpur News: पाइपलाइन कार्य में मजदूर की मौत पर बोले सरयू राय:- जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

Jamshedpur News: मानगो के जयपाल कॉलोनी से बालीगुमा टंकी तक बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में विधायक सरयू राय ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हादसे के लिए ठेकेदार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और मानगो नगर निगम के मेयर को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार ठहराया है.


सरयू राय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि बिना तकनीकी अध्ययन के पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया. उनका आरोप है कि मेयर के दबाव में कार्यपालक अभियंता ने काम आगे बढ़ाया और ठेकेदार पर भी जल्द काम कराने का दबाव बनाया गया.


उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से आवश्यक अनुमति लिए बिना अवैध बिजली कनेक्शन के जरिए काम कराया गया, जिसके कारण मजदूर की जान चली गई. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

विधायक ने मांग की कि मृतक मजदूर के परिजनों को राज्य सरकार, संबंधित ठेकेदार और मानगो नगर निगम की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए. साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !