Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Giridih News: गिरिडीह के सिहोडीह में सरेशाम महिला से डेढ़ लाख की चेन झपटकर बाइक सवार फरार, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह में शनिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद आरोपी कुछ ही सेकेंड में फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।


घर लौट रही महिला को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार पीड़िता संगीता देवी सोनबाद स्थित रिश्तेदार के घर से पैदल अपने घर लौट रही थीं। मंगल मूर्ति लॉज के पास गली में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने तक दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।

CCTV फुटेज से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से महिला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और सुनसान जगह मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

इलाके में बढ़ाई गई गश्त, संदिग्धों पर नजर
पुलिस ने संभावित फरार मार्गों की जांच शुरू कर दी है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध बाइक सवारों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बढ़ते अपराधों से लोगों में दहशत
घटना के बाद सिहोडीह और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, नियमित गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !