Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Weather Alert : IMD ने जारी की चेतावनी, झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना

Weather Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को देश के उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


आईएमडी के अनुसार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिहार, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक असर, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उत्तर भारत तक सक्रिय मानसून ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक देश के बड़े हिस्से में व्यापक बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। खासकर असम और मेघालय के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों के बंद होने और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !