Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Baharagora News: NH-49 पर तेज रफ्तार कार ने अज्ञात वाहन को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

Baharagora: राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओडिशा के जामशोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद कार में ही फंस गया था चालक
इस सड़क हादसे में कार चालक लक्षण दत्त (निवासी- कटक, ओडिशा) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और चालक भीतर ही फंस गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
पुलिस ने घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद चालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। 

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद बहरागोड़ा थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से उस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिससे कार की टक्कर हुई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !