Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Khunti News : खूंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा PLFI का कुख्यात सदस्य, देसी पिस्टल और 6 कारतूस बरामद

Khunti News : खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सक्रिय और कुख्यात सदस्य रोजदेव साहू उर्फ रोजदेव साव उर्फ मास्टर (42) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि 11 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि कई आपराधिक मामलों में वांछित रोजदेव साहू अपने गांव महरसिया में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

2017 से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, आर्म्स एक्ट में भी होगी कार्रवाई

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ तोरपा, कर्रा तथा मुरहू थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 से अब तक उसके खिलाफ सात से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी, कर्रा थाना प्रभारी, तोरपा थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि जिले में उग्रवाद और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी उग्रवादी या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !