Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jharkhand News: गिरिडीह में ₹50 लाख की नकली शराब फैक्ट्री ध्वस्त, पुलिस और उत्पाद विभाग की महा-छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

Jharkhand  News: झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। कार्रवाई के दौरान 350 पेटी नकली शराब सहित शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।


ब्रांडेड नामों से नकली शराब बनाने का खेल बेनकाब
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और आइकोनिक जैसे नामी ब्रांडों के नाम पर नकली शराब तैयार कर बाजार में बेचने की तैयारी थी। मौके से 55 रोल नकली रैपर, 20 रोल होलोग्राम, 25 हजार ढक्कन, 1,000 कार्टन, 60 खाली बोतल, 4,000 लीटर पानी की टंकी, एसीई मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए।

एफआईआर दर्ज, पूरे नेटवर्क की जांच तेज
उत्पाद विभाग के अनुसार, इस अवैध कारोबार से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा था, वहीं लोगों की सेहत के साथ भी गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 52(डी) और 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

इस अभियान का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने किया। छापेमारी में उत्पाद विभाग की टीम के साथ बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार और उनकी पुलिस टीम भी शामिल रही। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !