Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Delhi News : संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक, सरकार मांगेगी सभी दलों का सहयोग

Delhi News : संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक का उद्देश्य लोकसभा और राज्यसभा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग प्राप्त करना है।


20 जुलाई से शुरू होने वाला संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। चार सप्ताह के इस सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश किए जाने और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

सत्र की तैयारियों को लेकर तेज हुई गतिविधियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मानसून सत्र की तैयारियों के तहत संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल. मुरुगन ने भारत सरकार के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सत्र की तैयारियों पर चर्चा की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !