Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Dumka News: NH-114A किनारे अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

Dumka: दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित बोगली गांव के पास नेशनल हाईवे-114ए पर रविवार दोपहर एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे हाईवे से गुजर रहे कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक अधजली अवस्था में शव पड़ा देखा। शव की स्थिति संदिग्ध होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत जरमुंडी थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक दयानंद साह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर शव को अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई तथा संभावित साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसार शव काफी हद तक जल चुका है, जिससे मृतक की पहचान करना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
प्रारंभिक जांच में पुलिस इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर जलाया गया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !