Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Himanshu Singh Murder Case: बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड मामले में 72 घंटे की रिमांड के बाद भाजपा नेता नीरज सिंह कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल

Himanshu Singh Murder Case: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को सोमवार को बिष्टुपुर पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में पेश किया. कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

72 घंटे की रिमांड पर हुई थी पूछताछ
राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने अदालत की अनुमति से नीरज सिंह को 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया था. इस दौरान एसआईटी ने उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की और मामले से जुड़े अहम तथ्यों की जानकारी जुटाई. कोर्ट में पेशी के दौरान अधिवक्ता प्रकाश झा और राजहंस तिवारी भी मौजूद रहे.

27 जून को हुई थी हिमांशु सिंह की हत्या
करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर हत्या कर दी गई थी. बता दें कि हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की थी. इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी. मामले में आरोपी राहुल दुबे ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. वहीं विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने अदालत में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान नीरज सिंह की हत्याकांड के आरोपियों से बातचीत के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.



जब्त गाड़ियों को छोड़ने की मांग
इस मामले में पुलिस ने नीरज सिंह की दो गाड़ियों को भी जब्त किया है. उन्हें रिलीज करने के लिए उनकी पत्नी ने अदालत में आवेदन दिया है. हालांकि इस पर फिलहाल अदालत की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !