Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Gamharia News: गम्हरिया के उषा मोड़ पर सड़क हादसे के बाद विवाद, आर्का जैन की बस के चालक पर धमकी देने का आरोप

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित उषा मोड़ में सोमवार दोपहर सड़क हादसे के बाद जमकर विवाद हो गया। आर्का जैन विश्वविद्यालय की बसों के चालकों पर वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

टक्कर के बाद बस चालक पर नहीं रुकने का आरोप
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ाम थाना क्षेत्र के पास आर्का जैन विश्वविद्यालय की एक बस और टाटा वाहन संख्या JH05CY7567 के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक मौके पर नहीं रुका। इसके बाद वाहन सवारों ने बस का पीछा कर उषा मोड़ के पास उसे रुकवाया और नुकसान की भरपाई की मांग की।

मुआवजे को लेकर बढ़ा विवाद
बताया गया कि बस रुकने के बाद चालक और खलासी वाहन सवारों से उलझ गए। इसी दौरान आर्का जैन विश्वविद्यालय की एक अन्य बस भी वहां पहुंच गई। आरोप है कि दूसरी बस के चालक ने मौके पर पहुंचकर विवाद को और बढ़ा दिया और वाहन सवारों के साथ हाथापाई व गाली-गलौज की। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान चालक ने कथित तौर पर "गम्हरिया थाने में बता देना" कहते हुए चुनौती दी।

स्थानीय लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क हादसों के बाद जिम्मेदार तरीके से बातचीत करने के बजाय इस तरह का व्यवहार चिंता का विषय है। पीड़ित पक्ष ने मामले में मुआवजे और दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना के बावजूद पुलिस के मौके पर नहीं  पहुंचने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले में संबंधित पक्षों की शिकायत और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !