Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur Crime News: राहुल बच्चा हत्याकांड मामले में फरार नामजद आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में हुए राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है. फरार चल रहे नामजद आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

बिरसानगर से दबोचा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद से विक्की सिंह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी और मानगो थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

8 जुलाई को हुई थी राहुल बच्चा की हत्या
यह वारदात 8 जुलाई की शाम मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास हुई थी. आरोप है कि हमलावरों ने राहुल बच्चा को घेरकर पहले डंडे, पत्थर और लकड़ी से हमला किया, फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर मानगो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था.

अब तक पांच आरोपी पहुंच चुके हैं जेल
पुलिस इस मामले में पहले ही साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. विक्की सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं.



कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस
पुलिस के अनुसार, विक्की सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और हत्या जैसे गंभीर मामलों में कई प्राथमिकियां दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में आगे की कार्रवाई कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !