Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bihar News : मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Bihar News : बिहार के गोपालगंज में सोमवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक एवं अभिनेता गुंजन सिंह ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया। दोनों के अदालत पहुंचने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी।


जानकारी के अनुसार, 2 और 3 मई को गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना में अनंत सिंह और गुंजन सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में अदालत के निर्देश पर दोनों सोमवार को स्वयं अदालत में पेश हुए और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सरेंडर किया।

कोर्ट से बाहर बोले अनंत सिंह:- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया



सरेंडर के बाद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत अनंत सिंह और गुंजन सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अदालत से न्याय मिला है।

दोनों के कोर्ट पहुंचने के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ भी मौजूद रही, जिसके चलते कोर्ट परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम के दौरान सतर्क रहा।

फिलहाल, अदालत से जमानत मिलने के बाद दोनों को राहत मिल गई है। हालांकि, आर्म्स एक्ट से जुड़े इस मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और आगामी सुनवाई में मामले पर आगे की कार्रवाई होगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !