Office Grooming Hacks (Laxmi Satpathy): सुबह के 8:30 बजे... एक हाथ में चाय का कप, दूसरे हाथ में प्रेस का प्लग, और अलमारी के सामने खड़े होकर वही सदियों पुराना गंभीर सवाल- आखिर आज मैं क्या पहनूं? और आज आपके इस समस्या का हल लेके आएं है हम अपने इस आर्टिकल.आपने ने तो वह कहावत सुना ही होगा कि जैसा देश वैसा भेष, लेकिन इस नए दौर में अब इसका एक अपग्रेड वर्जन कहावत है, और वो है “जैसा आउट फिट वैसा कॉन्फिडेंस”. नो डाउट आज कल दुनिया बड़ी तेजी से चल रही है, लेकिन अक्सर इस भागदौड़ में हम अपने आप का ख्याल रखना भूल जाते, क्योंकि ऑफिस रोज - रोज जाना कई बार हमे बोर लगने लगता है, और हम कई बार कैजुअली बिना किसी प्रिपेशन ऑफिस जाने को आदत बना लेते जो कि बहुत ही गलत बात है, क्योंकि यही वो समय है जब हम अपने आपका ख्याल रख सकते है.
जैसे-तैसे कपड़े पहने, बालों में कंघी घुमाई और भाग छूटे ऑफिस के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के वो 10-15 मिनट, जो आप खुद को संवारने और तैयार होने में लगाते हैं, वो सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं हैं? उनका सीधा कनेक्शन आपके दिमाग और आपके मूड से है. आइए जानते हैं कि क्यों खुद का ख्याल रखना और अच्छे से रेडी होना आपकी ज़िंदगी बदल सकता है.
लुक गुड फील गुड का तगड़ा साइकोलॉजी
जब आप आईने में खुद को एक साफ, प्रेस किए हुए कपड़ों और सेट बालों में देखते हैं, तो आपके दिमाग को एक positive सिग्नल जाता है. इसे साइकोलॉजी में Enclothed Cognition कहते हैं. सीधे शब्दों में कहें तो जब आप अच्छे दिखते हैं, तो आप अंदर से खुद को पावरफुल और हर चुनौती के लिए तैयार महसूस करते हैं. यह आपकी सेल्फ रिस्पेक्ट को दर्शाता है जो आपकी डिसिप्लिन का बात है, और आपका यही फर्स्ट इंप्रेशन ही आधी बाज़ी जीता देता है, और आप हैप्पी फील करते है.
अगर आप सुस्त या बिना मन के तैयार होकर जाएंगे, तो पूरे दिन ऑफिस में आलस हावी रहेगा. वहीं, एक बढ़िया परफ्यूम की खुशबू, चेहरे पर हल्की सी चमक और एक स्मार्ट आउटफिट आपके भीतर एक नई एनर्जी भर देता है. सोचिए, अचानक बॉस आपको किसी बड़ी मीटिंग या क्लाइंट प्रेजेंटेशन के लिए बुला ले. अगर आप अच्छे से रेडी हैं, तो आप बिना झिझक तुरंत हां कह देंगे. यही तो कॉन्फिडेंस है! जब कपड़ों या ग्रूमिंग की कोई टेंशन नहीं होती, तो आपका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ आपके काम पर होता है.
खुद को मेंटेन रखना कोई दिखावा या फिजूलखर्ची नहीं है, यह Self Care है. तो कल सुबह जब अलार्म बजे, तो पैनिक होने के बजाय मुस्कुराइए, अपने पसंदीदा कपड़े चुनिए और पूरे स्वैग के साथ दुनिया जीतने निकलिए. क्योंकि आप इसके हकदार हैं. तो चलिए, सुबह की इस डेली की किचकिच को बाय बाय कहते हैं. आपके मंडे से लेकर फ्राइडे तक और कुछ लोगों की संडे तक के रूटीन को एकदम कूल, हैप्पी और सुपर स्टाइलिश बनाने के लिए हम लाए हैं कुछ झक्कास और बेहद आसान ग्रूमिंग हैक्स. इन्हें अपनाइए और हर दिन ऑफिस में अपना टशन जमाइए.
पुरुषों के लिए सिंपल एंड शॉर्ट टिप्स
पहले बात पुरुषों की करते है, जिनके स्टाइलिंग का मतलब है कम मेहनत में मैक्सिमम स्वैग, और इसी तो ध्यान रखते सिंपल एंड शॉर्ट टिप्स फॉर मेन. अपनी अलमारी में 3 से 4 क्लासिक शर्ट्स ज़रूर रखें जैसे कि सफेद, स्काई ब्लू, लाइट ग्रे और नेवी ब्लू. इन्हें डार्क ट्राउजर्स जैसे ब्लैक या चार्कोल ग्रे के साथ मिक्स एंड मैच करें बस, आपका पूरा हफ्ता सॉर्टेड है.
दूसरी महत्वपूर्ण बात, याद रखिए, लूज कपड़े आपको आलसी दिखा सकते हैं और बहुत टाइट कपड़े अनकम्फर्टेबल. परफेक्ट फिटिंग वाली शर्ट और सही लेंथ का ट्राउजर आपको तुरंत एक कॉन्फिडेंट लुक देता है.
तीसरी बात, ये एक ऐसा गोल्डन रूल है जो कभी फेल नहीं होता, अगर काले जूते पहने हैं, तो बेल्ट भी काली होनी चाहिए, अगर टैन या ब्राउन जूते हैं, तो बेल्ट भी ब्राउन. फिर आता है बहुत बहुत महत्वपूर्ण टिप, एक सिंपल, क्लासिक डायल वाली कलाई घड़ी और एक हल्की, फ्रेश खुशबू वाला परफ्यूम, बस, आपका काम हो गया आप तैयार है धूम मचाने के लिए और हां साफ़ और पॉलिश जूते कंपलसरी है.
महिलाओं के लिए परफेक्ट स्टाइलिंग टिप्स
अब बात हमारे महिला मित्रों की, आइए जानते महिलाओं के लिए, कुछ परफेक्ट स्टाइलिंग टिप्स. ऑफिस वियर का मतलब बोरिंग कपड़े बिल्कुल नहीं होता! आप कम्फर्ट और स्टाइल दोनों को एक साथ कैरी कर सकती है.
पहला प्वाइंट एक बढ़िया फिटिंग वाला एंकल लेंथ ट्राउजर और शर्ट आपको परफेक्ट कॉर्पोरेट लुक देते हैं. अगर कोई बड़ी मीटिंग है, तो ऊपर से एक स्मार्ट ब्लेज़र डाल लें, लुक एकदम कड़क लगेगा.
अगर, एथनिक और इंडो वेस्टर्न की बात करें तो, कॉटन या लिनन के स्ट्रेट कट कुर्ते और प्लाज़ो आजकल बेहद ट्रेंड में हैं. ये पहनने में जितने आरामदायक हैं, दिखने में उतने ही एलिगेंट और क्लासिक लगते हैं. पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, पीच या लैवेंडर ऑफिस के लिए बेस्ट हैं.
फुटवियर तो भाई मस्ट है, स्मार्ट म्यूल्स, फ्लैट्स या ब्लॉक हील्स चुनें. ध्यान रहे, ऑफिस के फर्श पर चलते समय आपके जूतों से टक टक की तेज़ आवाज़ नहीं आनी चाहिए. मिनिमल ज्वेलरी में छोटे स्टड्स या एक पतली सी चेन आपके लुक को बिना ओवरडोज़ किए अट्रैक्टिव बना देती है.
सिर्फ 5 मिनट में नो मेकअप फ्रेश लुक
और अब बारी है, सिर्फ 5 मिनट में नो मेकअप फ्रेश लुक, क्योंकि सुबह सुबह पार्लर जैसा तैयार होने का टाइम किसके पास है? हमें चाहिए ऐसा क्विक रूटीन जो चेहरे को तुरंत चमका दे. क्लींजिंग और मॉइस्चराइज़र मस्त है, ठंडे पानी से चेहरा धोएं और अपनी स्किन के हिसाब से एक बढ़िया मॉइस्चराइज़र लगाएं.
सनस्क्रीन सबसे ज़रूरी है चाहे आप धूप में जा रहे हों या दिनभर लैपटॉप की स्क्रीन के सामने बैठना हो, सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल मत भूलिएगा. एक अच्छा BB या CC क्रीम, रोज़ रोज़ भारी फाउंडेशन लगाने की कोई ज़रूरत नहीं है. बस थोड़ी सी BB क्रीम लगाएं, यह आपकी स्किन टोन को एकदम ईवन और फ्रेश लुक देगी.
आई मेकअप की बात करें तो, थोड़ा सा मस्कारा या हल्का सा काजल आपकी आँखों की थकान को तुरंत गायब कर देगा. न्यूड लिपस्टिक या लिप बाम मस्त है, ऑफिस के लिए पीच, न्यूड या लाइट पिंक शेड्स सबसे प्यारे लगते हैं. यह आपको बिना ओवर लगे एक प्रोफेशनल टच देते हैं.
सुपर फास्ट मॉर्निंग हैक्स और कलर कॉम्बिनेशन
अब बात करते है, सुपर फास्ट मॉर्निंग हैक्स या ऐसे हैक जो आपके समय को बचाए. पूरे हफ्ते के कपड़े संडे को ही आयरन करके हैंगर में लगा दें. यकीन मानिए, सुबह के कीमती 15 मिनट बचेंगे और आप बिना किसी पैनिक के तैयार हो पाएंगे. वीकेंड पर ही अपनी बियर्ड ट्रिम कर लें, या नेल पेंट्स और आइब्रो को सेट कर लें ताकि वर्किंग डेज में आपको एक्स्ट्रा मेहनत न करनी पड़े.
अब कुछ कलर कॉम्बिनेशन आपके आउटफिट के लिए बेस्ट होंगे, जैसे रेड ब्लैक, ब्लू बैज, व्हाइट ब्राउन, ग्रीन व्हाइट जैसे कलर कॉम्बिनेशन आपको बहुत लाइवली एंड वाइब्रेंट दिखते है ऑफिस में.
याद राखिये, कपड़े और मेकअप तो सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हैं, असली कमाल तो आपकी मुस्कान और आपका कॉन्फिडेंस करता है. तो बस, चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल सजाइए और अपने काम से दुनिया जीतने के लिए तैयार हो जाइए.