Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Pakur News : पाकुड़ की दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, 128.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Ranchi News : झारखंड सरकार ने पाकुड़ जिले में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए 128 करोड़ 20 लाख 34 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। ये दोनों सड़कें पहले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन थीं, जिन्हें अब पथ निर्माण विभाग विकसित करेगा।


परियोजना के तहत कुल 17.910 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसमें तलवा-खारुटोला-सलपानी मार्ग की 11.770 किलोमीटर तथा चंदना-श्रीधरपाड़ा लिंक पथ की 6.140 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है। सड़क निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।


दो चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य

सरकार के अनुसार, स्वीकृत राशि से केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि आवश्यकता अनुसार पुलों का निर्माण, पौधारोपण, भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी किया जाएगा।

परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 90 करोड़ रुपये खर्च कर करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2027-28 में 38.20 करोड़ रुपये खर्च कर शेष 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

सरकारी आदेश के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही मुख्य अभियंता को प्रत्येक माह निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !