Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ में गुमशुदगी का मामला निकला हत्याकांड, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में दर्ज एक गुमशुदगी का मामला पुलिस जांच में हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय नीरज हाजरा हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।


लापता युवक का शव जंगल से मिला, जांच में खुली साजिश
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को जमुआ चौक निवासी शुभम हाजरा ने अपने पुत्र नीरज हाजरा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपहरण की आशंका के बाद 8 जुलाई को मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान जमुई (बिहार) के बिचकोडवा थाना क्षेत्र स्थित बेला जंगल से बरामद अज्ञात शव की पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, जीजा-साली ने रची साजिश
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुभाष पासवान उर्फ राजदेव हाजरा (जमुई, बिहार) और उर्मिला कुमारी (गम्हरिया, बेंगाबाद) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उर्मिला का प्रेम संबंध अपने जीजा सुभाष के साथ था, जबकि परिवार ने उसकी शादी नीरज से तय कर दी थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर नीरज की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त होंडा स्कूटी (JH11AS-0312) और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !