Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur Crime: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां पहुंचीं एसएसपी कार्यालय

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इसके बाद उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है.
घर में घुसकर वारदात की कोशिश का आरोप
एसएसपी को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती हैं. उनके मुताबिक 8 जुलाई की शाम बड़ी बेटी घर में अकेली थी, जबकि वह शौचालय में थीं. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के बेटे राजीव कुमार झा उर्फ पल्टा पर जबरन घर में घुसकर नाबालिग को अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. शोर सुनकर परिवार के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बच्ची को वहां से बाहर निकाला गया.

विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप
शिकायत में कहा गया है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की. पीड़िता, उसकी मां और छोटी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
पीड़िता की मां का कहना है कि घटना के तुरंत बाद गोलमुरी थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. मामले में एसएसपी से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !