Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur Mango News: मानगो में अपराध-राजनीति गठजोड़ सक्रिय, युवाओं को गैंग में शामिल करने की साजिश:- सरयू राय

Jamshedpur Mango News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए इस गठजोड़ की सक्रियता का संदेश दिया जा रहा था, लेकिन हाल की घटनाओं ने इसकी मंशा को खुलकर सामने ला दिया है.

सरयू राय ने कहा कि वह वर्ष 2005 से इस पूरे घटनाक्रम को देखते आ रहे हैं. उनके मुताबिक, कुछ अपराधी राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें लगाकर खुद को संरक्षण प्राप्त होने का संदेश देते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग कांग्रेस के युवा नेता के रूप में पहचान बनाकर कृष्णा नगर, गुरुद्वारा बस्ती और पारस नगर समेत आसपास के इलाकों के युवाओं को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करते हैं.

"युवाओं को अपराध की राह पर धकेलने की हो रही कोशिश"
विधायक ने आरोप लगाया कि इस नेटवर्क का मकसद कम उम्र के युवाओं को अपने गिरोह से जोड़ना और उन्हें अपराध की दुनिया में धकेलना है. उन्होंने कहा कि यह गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मानगो नगर निगम क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है.

"नगर निगम चुनाव के बाद फिर बढ़ी गतिविधियां"
सरयू राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के बाद यह समूह निष्क्रिय पड़ गया था, लेकिन मानगो नगर निगम चुनाव के बाद इसकी गतिविधियां फिर तेज हो गई हैं. उन्होंने दावा किया कि अपराधियों का जिक्र होने पर विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन और तस्वीरों के साथ अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं सामने आने लगी हैं.

"मानगो नगर निगम क्षेत्र को बनाया जा रहा नया ठिकाना"
उन्होंने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र को अपराधियों का नया ठिकाना बनाने की कोशिश की जा रही है. उनके अनुसार, ऐसे तत्व लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं और अपनी मौजूदगी का एहसास कराने का प्रयास कर रहे हैं.



जनता से एकजुट होने की अपील
सरयू राय ने लोगों से इस पूरे मामले को गंभीरता से लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समाज संगठित नहीं हुआ तो बालीगुमा, गुरुद्वारा रोड, आजाद नगर और जवाहर नगर सहित पूरे मानगो क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपराध और राजनीतिक संरक्षण के कथित गठजोड़ के खिलाफ खड़े हों, ताकि क्षेत्र का सामाजिक माहौल सुरक्षित बना रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !