Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Palamu News : खाद की कालाबाजारी पर वित्त मंत्री सख्त, दो दुकानों का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश

Palamu News : पलामू के डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिला परिषद बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं, कृषि व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में वित्त मंत्री ने किसानों को ऊंचे दामों पर खाद बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद की कीमतों की नियमित निगरानी करने तथा किसानों का शोषण करने वाले दुकानदारों और बिचौलियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

खाद दुकानों का किया निरीक्षण, दो लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

बैठक के बाद वित्त मंत्री ने यूरिया की कमी और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मूल्य सूची बोर्ड नहीं लगाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला कृषि पदाधिकारी को दो खुदरा खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया।

सिक्का गांव की घटना पर अधिकारियों से मांगा जवाब

बैठक में पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत का मामला भी प्रमुखता से उठा। मंत्री ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए परिवार के बीमार सदस्यों अनुज मेहता और सुनील मेहता के इलाज की जानकारी अधिकारियों से ली।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इलाज में लापरवाही क्यों हुई। साथ ही बीमारों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि विभाग की खरीफ फसल की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। वित्त मंत्री ने अधिकारियों से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली और किसानों को समय पर खाद एवं अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष अनीता कुमारी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !