Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Hazaribagh News: हजारीबाग में सदर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, दुकान कब्जा विवाद में पीड़ित को ही थाने में बैठाने का दावा

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी में एक मकान और उससे जुड़ी दुकान के कब्जे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मकान के वैध पावर ऑफ अटॉर्नी धारक अपूर्व सांडिल्य की संपत्ति पर कब्जा दिलाने के प्रयास के दौरान स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि कानून की रक्षा करने के बजाय पुलिस ने कथित तौर पर दबंगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की।


तीन बार ताला तोड़ने की कोशिश, वीडियो भी आया सामने

पीड़ित पक्ष के अनुसार, दुकान पर कब्जा जमाए बैठे संजय कुमार बरनवाल ने किराया विवाद के बाद अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर छेनी, हथौड़ी और कटर से तीन बार ताला तोड़ने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर कटर से ताला काटने की कोशिश दिखाई दे रही है। घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


रोकने पहुंचे परिवार पर हमला, युवक गंभीर हालत में रांची रेफर

बताया गया कि जब अपूर्व सांडिल्य अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे और ताला तोड़ने का विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि इस दौरान अपूर्व सांडिल्य के छोटे भाई के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हजारीबाग सदर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के भी घायल होने की बात सामने आई है।


पीड़ित का आरोप-FIR नहीं, उल्टा थाने में बैठाकर बनाया दबाव

पीड़ित परिवार का आरोप है कि न्याय की गुहार लेकर सदर थाना पहुंचने पर उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय अपूर्व सांडिल्य को ही थाने में बैठा लिया गया। उनका कहना है कि पुलिस पहले से दूसरे पक्ष का आवेदन लेकर बैठी थी और उन्हीं पर दुकान का कब्जा छोड़ने का दबाव बनाया गया। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


nघटना के बाद पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपूर्व सांडिल्य के बुजुर्ग पिता न्याय की उम्मीद लेकर हजारीबाग के DIG से गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल, मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच घिरा हुआ है और पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !