Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Ranchi News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात में रांची कोर्ट का बड़ा फैसला, सास की हत्या करने वाली बहू फूलो देवी को उम्रकैद की सजा

Ranchi News: रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज हत्या मामले में रांची की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए लापुंग थाना क्षेत्र के कारूंम गांव की रहने वाली फूलो देवी को अपनी ही सास की हत्या का दोषी करार दिया है। अपर न्याययुक्त अमित शेखर की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

पत्नी के खिलाफ बेटे की गवाही बनी निर्णायक
मामले का सबसे अहम पहलू यह रहा कि मृतका के बेटे ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ अदालत में गवाही दी, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत हुआ और आरोपी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अदालत के इस फैसले को घरेलू हिंसा और पारिवारिक अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !