Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur News: मानगो के पेट्रोल पंप पर पानी मिले पेट्रोल की अफवाह, कंपनी प्रतिनिधि ने मौके पर किया टेस्ट, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो स्थित वी2 मॉल के समीप एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ग्राहक ने यह अफवाह फैला दी कि पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल दिया जा रहा है.


मामले की जानकारी मिलने के बाद भारत पेट्रोलियम के कॉन्ट्रैक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने मौजूद लोगों के सामने पेट्रोल की जांच की प्रक्रिया पूरी कराई.


ग्राहक के सामने किया गया वाटर टेस्ट
विजय कुमार ने बताया कि पेट्रोल की शुद्धता जांचने के लिए वाटर फाइंडिंग पेस्ट" लगाया. जांच के दौरान यह दिखाया गया कि पेट्रोल में पानी की कोई मात्रा नहीं है और पेट्रोल पूरी तरह शुद्ध है.

उन्होंने कहा कि पूरे शहर में ई-20 पेट्रोल की ही सप्लाई की जा रही है और इसमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.

ग्राहक चला गया, मौजूद लोगों को दिखाई पूरी प्रक्रिया
विजय कुमार ने बताया कि वह ग्राहक के सामने ही जांच कर यह साबित करना चाहते थे कि पेट्रोल शुद्ध है, लेकिन वह वहां से चला गया. इसके बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों और कुछ पत्रकारों के सामने पूरी जांच प्रक्रिया दोबारा करके दिखाई गई.

उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित और इस्तेमाल योग्य है.

पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप
विजय कुमार ने कहा कि पूर्व में भी पेट्रोल में पानी होने के आरोप लगाए गए थे. उनका कहना था कि पहले यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आई थी तो वह पहले से मिली सप्लाई से जुड़ी हो सकती है. फिलहाल यहां किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !