Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Seraikela News: सीनी में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र स्थित खजूर बागान में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर सीनी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में रविवार के बाद से काम बंद था। मंगलवार को जब मजदूर दोबारा काम पर पहुंचे, तब सेप्टिक टैंक में शव होने की जानकारी सामने आई।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला हत्या का है, दुर्घटना का या फिर आत्महत्या का। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी महिला की पहचान का मिलान किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। तब तक मामले की हर पहलू से जांच जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !