Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Ranchi News : रात एक बजे सड़कों पर उतरे रांची SSP, थानों का किया औचक निरीक्षण

Ranchi News : राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन मंगलवार देर रात औचक निरीक्षण पर निकले। रात करीब एक बजे शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई थाना क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और पुलिस चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की। बिना पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सबसे पहले एसएसपी हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे, जहां ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी और ओडी प्रभारी मौजूद नहीं मिले। इस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।
इसके बाद एसएसपी अरगोड़ा थाना पहुंचे, जहां मुख्य गेट बंद मिला। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाना 24 घंटे आम लोगों के लिए खुला रहे, ताकि किसी भी समय शिकायत लेकर आने वाले लोगों को असुविधा न हो।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बिरसा चौक, मेन रोड, एकरा मस्जिद, हरमू बाइपास और अरगोड़ा चौक समेत कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, नाकेबंदी और वाहन जांच अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की, रजिस्टरों की जांच की और जांच अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।


एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच, पीसीआर और टाइगर मोबाइल की नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करने को कहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !